Hospital Admission Process

(Hindi)

  • यह Shraman Arogram PHM Card का उपयोग सिर्फ हॉस्पिटल मे भर्ती होने के लिये किजीये।
  • आपको स्वंय के शरीर प्रति ममत्व नहीं है परंतु श्रीसंघ एंव विश्व कल्याण हेतु आपका तंदुरस्त स्वाथ्य का रहना अति आवश्यक है।
  • श्रावक व श्रीसंघ वैयावच्च का प्रथम हकदार है परंतु किसी भी असुविधा में श्रमण आरोग्यम हमेशा तैयार है।
  • इस योजना के अंतर्गत रजिस्टर्ड सभी सम्प्रदायों एवं समुदायों के पूज्य साधु एवं साध्वीजी का एलोपथी, आयुर्वेदीक एवं होमीयोपथी व्दारा अस्पताल में भर्ती होने पर भारतवर्ष के हर क्षेत्र में नि:शुल्क इलाज का आयोजन है। सीर्फ Paramount Health Care Management Pvt Ltd (PHM) व्दारा नियुत्त्क अस्पताल में इस योजना का लाभ लिया जा सकता है।
  • कीसी शहर में अगर PHM व्दारा नियुक्त अस्पताल नहीं है वहाँ दूसरे अस्पताल में भी इलाज किया जा सकता है। इस योजना का पालन आपकी सुविधा एवं अच्छे स्वास्थ्य के लिए हो सके इस हेतु आपको निम्नलिखित सूचनाओं का पालन करने की नम्र विनंती है। आपात कालीन परीस्थिती में किसी भी अस्पताल में Shraman Arogram PHM Card बताकर भर्ती किया जा सकता है। कार्ड पर दी हुई सुचना अनुसार PHM को सुचना देना जरुरी है।
  • श्रमण आरोग्यम् रजिस्ट्रेशन हेतु सूचनायें सभी साधु-साध्वीजी भगवंतो को नम्र विनंती है कि आपका श्रमण आरोग्यम् का फोर्म अवश्य भरावें।
  • जिनका फोर्म भराया गया है उन साधु-साध्वीजी को श्रमण आरोग्यम व्दारा एक परिचय PHM Card दिया जायेगा। इसके साथ ही भारतवर्ष के सभी नियुक्त अस्पतालों की सूची भी दी जायेगी।
  • अस्पताल में भरती होने हेतु सुचनायें बिमार होने पर किसी भी नजदीक डॉक्टर का संपर्क कर सलाह लेवे। अगर डॉक्टर अस्पताल या नर्सिंग होम में भर्ती करने की सलाह दे तो डॉक्टर के लेटरहेड पर भर्ती होने की वजह व तारीख लिखवा लें।
  • डॉक्टर के पत्र के साथ नजदीक के नियुक्त अस्पताल में संपर्क करावे।
  • आपका परिचय कार्ड Shraman Arogram PHM Card भर्ती होते समय अस्पताल में प्रस्तुत करना जरूरी है।
  • अस्पताल PHM से स्वयं संपर्क कर आपके सही इलाज का प्रबंध करेगा।
  • अगर शहर में नियुक्त अस्पताल उपलब्ध न हो तो Emergency में किसी और अस्पताल में भर्ती किया जा सकता है, बशर्ते कि यह जानकारी PHM  Help Line No. 1800-123-5486 / Shraman Arogram Office No. 022-42877736 Extn.: 714 / 8779531733 / 8655370257 नम्बर पर भर्ती करवाने के पहले दी जाय ताकि आपके नि:शुल्क इलाज का प्रबन्ध शीघ्र ही किया जा सके।
  • अगर आपको भर्ती होने में या भर्ती होने के बाद इलाज में कोई तकलीफ हो तो आप Shraman Arogram Office No. 022-42877736 Extn.: 714 / 8779531733 / 8655370257 के टेलिफोन नम्बर पर संपर्क करावे।
  • इस योजना के अंतर्गत सिंगल रुम, अस्पताल में शारिरीक जाँच एवं जरुरी दवाँइयों का खर्च एवं डॉक्टर की फीस (अगर डॉक्टर लेते हैं तो) का वहन श्रमण आरोग्यम् द्वारा PHM के जरिये किया जायेगा।
  • सभी भुगतान चेक व्दारा केवल अस्पताल को किये जायेंगे।
  • अस्पताल से छुटटी मिलने पर आपके इलाज में हुई सुविधा या असुविधा का ब्यौरा Shraman Arogram Office No. 022-42877736 Extn.: 714 / 8779531733 / 8655370257 नम्बर मुंबई के टेलिफोन या पते पर दिलावे ताकि इस सुविधा को और अच्छा किया जा सके।